नॉर्मल डिलीवरी के लिए 9 महीने में क्या करें?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 09:16

महिलाओं को कंसीव करने के बाद से डिलीवरी के आखिरी नौ महीनों तक बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को आखिर के नौवे महीने में खान-पान से लेकर बॉडी एक्टिविटी का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता डिलीवरी की होती है। हर महिला चाहती है कि उसकी डिलीवरी नॉर्मल हो। आप जानते हैं कि खराब डाइट, बिगड़ते लाइफस्टाइल और तनाव का असर महिलाओं की डिलीवरी पर भी पड़ता है।

प्रेग्नेंसी में महिलाएं सी सेक्शन यानि सिजेरियन डिलीवरी से बचना चाहती हैं क्योंकि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद रिकवरी में समय लगता है। इसकी वजह से महिला में खून की कमी हो सकती है, साथ ही महिला को बच्चे को फिडिंग कराने में भी दिक्कत होती है।

हेल्दी डाइट का सेवन करें:

अगर आप चाहती है कि नॉर्मल डिलीवरी हो तो आप हेल्दी डाइट का सेवन करें। फल, सब्जियां, अनाज, मांस और डेयरी प्रोडक्ट को डाइट में शामिल करें। आप ऐसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें जो एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर हों। डाइट में इंद्रधनुष के रंगों वाली सब्जियों और फलों का सेवन करें। गहरे हरे पत्ते वाली सब्जियां, केल, पालक, ब्रोकली, ब्लूबेरी, पपीता और साइट्रस फूड आपकी सेहत को ठीक रखते हैं।

बॉडी को हाईड्रेट रखें:

नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो बॉडी को हाइड्रेट रखें। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए लिक्विड जूस और पानी का सेवन करें। लिक्विड फूड बच्चे के विकास में सहायक है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info